Breaking News in Hindi

यह मप्र के भविष्य को सुरक्षित रखने का चुनाव, श्यामपुर में कमलनाथ ने कहा

सीहोर। विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को क्षेत्र के श्यामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 17 नवंबर को जो चुनाव है, वह मप्र के भविष्य का है। मैं यहां चुनाव प्रचार करने नहीं आया बल्कि आप लोगों से एक रिश्ता जोड़ने आया हूं। यदि आप मेरा साथ दें तो सीहोर विधानसभा क्षेत्र में चल रही 33 साल की गुलामी को से मुक्ति दिलानी है। सभा में ग्रामीण जन के अलावा शहरी से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्यामपुर पहुंचे।

दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को चुनावी सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में श्यामपुर में एक आमसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को होने वाला चुनाव सच्चाई का चुनाव है और मप्र के भविष्य का चुनाव है। आप प्रत्याशी या मुझे देखकर वोट मत देना आप सच्चाई का साथ देना। बांकि मेरी गारंटी है। सीहोर का विकास प्रत्याशी नहीं कमलनाथ करेगा।

हमारा एक संबंध बनेगा जो आप सबको याद रहेगा। मुझे विश्वास है जब विधानसभा शुरू होगी तो सीहोर से कांग्रेस का झंडा विधानसभा पर लहराएगा, उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि वह झूठ की मशीन है जब तक वह झूठ नहीं बोले उन्होंने खाना नहीं पचता।

शिवराज सिंह एक अच्छे कलाकार हैं, उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए मप्र से विदा कर मुंबई भेजेंगे, वहां भी उन्हें रोजगार दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे सामने बेरोजगार युवक बड़ी संख्या में खड़े, जो कि मप्र व सीहोर का भविष्य है। इन्हें देखकर मुझे दुख होता है। हमारे युवाओं को कमिशन, ठेका नहीं व्यवसाय उनके हाथों काम चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिए उद्योग व रोजगार का सृजन किया जाएगा।

कमलनाथ ने कहा कि आप कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव नहीं कमलनाथ के प्रतिनिधि का चुनाव कर रहे है, जिसका गारंटी मैं लेता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि यहां पर सरकारी जमीनों पर कब्जे है, जिन्हें सरकार आते ही माफियाओं से मुक्त करवाया जाएगा। शिवराज जी ने घर-घर शराब पहुंचाने का जो काम किया है, उस पर भी अंकुश लगाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...