Breaking News in Hindi

रक्षाबंधन पर मायके आई नवविवाहिता ने किया सुसाइड, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में रक्षाबंधन पर मायके आई एक महिला ने सुसाइड कर लिया घटना ग्राम जसराज की है, घटनाक्रम सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का नाम सुगंध्या था और महिला ने मायके में फांसी लगा ली परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो इस बात का पता चला।

 जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ढाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुगंध्या की शादी एक साल पहले हुई थी, शादी के कुछ दिन तो वह ससुराल में ठीक रही लेकिन उसके बाद पति और ससुराल के अन्य लोग उसे परेशान कर रहे थे और दहेज में मायके से कार लाने की मांग की जा रही थी।

जिसको लेकर महिला परेशान रहती थी महिला के परिजनों का कहना है की शादी के समय दहेज में बाइक दी गई थी। लेकिन ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे, सुरखी थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने सुसाइड किया है ससुराल पक्ष पर मायके वाले प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं, मामले में शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...