Breaking News in Hindi

राजवाड़ा पर गन्नू महाराज की भजन संध्या, छत्रीबाग में होंगे रामदयाल महाराज के प्रवचन

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 18 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस दिन अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। इस अवसर पर सामूहिक पूजन के साथ भजन संध्या के विभिन्न आयोजन होंगे। इसके अतिरिक्त संतों की प्रवचनमाला और चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

– छत्रीबाग सि्थत श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थानम् में नाम जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे से होगी। इसमें भक्त भगवान वेंकटेश के नाम का स्मरण व जाप करते हुए लक्ष्मी-वेंकटेश की परिक्रमा करेंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके नवधा भक्ति पर प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– मर्म कला अनुष्ठान द्वारा प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क, एबी रोड पर शाम 5.30 बजे कला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। कला प्रदर्शनी लगाने की इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए संस्था द्वारा कलाकार निकिता कचोलिया द्वारा तैयार पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। यह कला प्रदर्शनी करीब एक माह तक जारी रहेगी।

– सर्व धर्म एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा रात 9 बजे भजन संध्या मूसाखेड़ी में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर भजन और संगीतमयी आरती का आयोजन किया जाएगा। हरितालिका तीज उत्सव के 25वें आयोजन में स्थानीय मातृशक्तियां भाग लेंगी।

– लोक संस्कृति मंच द्वारा हरतालिका तीज पर रात 9 बजे भजन संध्या राजवाड़ा पर आयोजित की जाएगी। इसमें गन्नू महाराज द्वार भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। रात 1 बजे महिलाओं को लाड़ली बहना सुरक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा। भजनों की धुन पर देर रात्र तक युवतियां और महिलाएं नृत्य के माध्यम से शिव आराधना करेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?