Breaking News in Hindi

रात में झमाझम तीन दिन में 93 मिमी हुई बारिश

ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी से उठा कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ने लगा है। इससे शनिवार को दिन में सिर्फ बौछारें पड़ीं। हालांकि देर रात झमाझम वर्षा हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। यह राहत भी सिर्फ आज ही रहने वाली है, क्योंकि मानसून हिमालय की तराई की ओर जा रहा है जिसके कारण सोमवार से आसमान साफ हो जाएगा। धूप खिलने से जहां पारे में बढ़ोतरी दर्ज होगी, तो वहीं उमस भी परेशान करेगी। फिलहाल वर्षा का कोई नया सिस्टम बनने की भी संभावना नहीं है।

तीन दिन में 93 मिमी वर्षा: तीन दिन से मानसून शहर पर मेहरबान बना हुआ था। गत शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे से फिर बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुककर शनिवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद दोपहर में भी शहर के कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं। पिछले तीन दिन में कुल 93 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1.3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर कमजोर पड़ने लगा है।

यह सिस्टम उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। आज स्थानीय प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मानसून भी हिमालय की तराई की ओर जा रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे बादल छाए हुए हैं। आज भी हवा में नमी रहेगी। 48 से 72 घंटों में मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसक जाएगी। इसके चलते वर्षा के दौर पर ब्रेक लगेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...