Breaking News in Hindi

रीवा में भाभी के आशिक ने देवर को मारी गोली ,जानिए क्या है पूरा मामला…

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आने वाले गुड़गांव में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां एक युवक को उसकी भाभी के आशिक ने गोली मार दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़गांव का है। जहां के निवासी देवेंद्र पटेल के ऊपर बाइक से आए एक युवक ने तीन फायर किए। एक गोली देवेंद्र पटेल के सिर के पीछे लगी इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। आपको बता दें की देवेंद्र पटेल जो कि गुड़गांव का रहने वाला है। उस की भाभी से एक युवक का अवैध संबंध चल रहा था जो की रीवा का रहने वाला है और काफी समय से युवक का वहां आना-जाना था कई बार मना करने के बावजूद युवक लगातार वहां आता रहा।

 देवेंद्र पटेल उसे बार-बार भाभी से मिलने नहीं देता था इसी गुस्से में आकर उसने योजनाबद्ध तरीके से गोली मारकर जान से मारने का प्रयास किया। फिलहाल युवक कौन है इसकी अब तक कुछ भी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...