Breaking News in Hindi

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, संभागा आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कटनी।  लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के मद्देनजर संभागायुक्त अभय वर्मा और पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह जिले के कृषि उपज मंडी पहरुआ में मतगणना स्थल और यहां के स्ट्रांग रूम एवं परिसर का निरीक्षण किया। यहां उन्होने स्ट्रांग रूम में लगाये गए सी.सी.टी.व्ही कैमरों से हो रही सतत निगरानी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंनें यहां मतगणना से संबंधित सभी जरूरी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थांए निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन मौजूद रहे।संभागायुक्त अभय वर्मा द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में बनने वाले मतगणना स्थल, सामग्री वितरण एवं जमा स्थल सहित लोकसभा चुनाव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाएं चाक -चौबंद रखने के निर्देश दिए। ग्रीष्मकाल में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए साफ- सफाई सहित पेयजल की समुचित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?