Breaking News in Hindi

वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल

12 साल पहले वरुण धवन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर साल 2012 में रिलीज हुई थी. अपनी पहली फिल्म के बाद वरुण धवन का फिल्मी सफर लगातार जारी है. उन्होंने पिछले 12 सालों में कई ऐसे किरदार बड़े पर्दे पर निभाए हैं, जिन्हें देख लोग उनकी अदाकारी के मुरीद हो गए. लेकिन 2018 में वरुण धवन की एक फिल्म ऐसी भी आई जिसके खूब चर्चे हुए. लेकिन इस पिक्चर के लिए वरुण धवन को अपनी 1 हफ्ते की नींद दांव लगानी पड़ गई थी.

दरअसल साल 2018 में वरुण धवन की स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा फिल्म अक्टूबर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि कमाई में मामले में उनकी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इस पिक्चर को शूजीत सरकार ने डायरेक्ट किया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि वरुण धवन के 1 हफ्ते तक न सोने के पीछे की वजह भी शूजीत सरकार ही थी.

दरअसल शूजीत सरकार चाहते थे कि वरुण ‘अक्टूबर’ की शूटिंग के दौरान पूरी तरह से नैचुरल लगें. फिल्म के कुछ सीन्स इस तरह के थे, जहां वरुण को पूरी तरह से निराशाजनक लगना था. ये स्क्रिप्ट की डिमांड थी. डायरेक्टर चाहते थे कि वरुण इन सीन्स को शूट करने के लिए मेकअप का जरा भी इस्तेमाल न करें. जिसके चलते उन्होंने वरुण को सलाह दी कि वह अगले 1 हफ्ते तक न सोए. अगर नींद आए तो दिन में 1 या 2 घंटे ही सोए. वरुण धवन ने अपने डायरेक्टर की बात पर अमल भी किया.

एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इस बात को कबूल करते हुए कहा था कि, ‘हां, मैं अपने कई एक्टर्स के साथ ऐसा करता हूं, पिंक में भी ऐसा ही कुछ किया था. फिल्म के कुछ सीन में वरुण को बेहद ज़्यादा भावनात्मक रूप से टूटे हुए इंसान के रूप में दिखना था, एक ऐसी परफॉर्मेंस देनी थी जिसमें वह बिल्कुल निराश दिखे और उनकी आंखों में भी इसकी झलक दिखे. उनकी आवाज में थकान महसूस हो, इसलिए मैंने वरुण से यह सीन करने से पहले न सोने के लिए कहा.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....