Breaking News in Hindi

शिवपुरी में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 6 लोग घायल..

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले कोलारस थाना क्षेत्र में दो बाइक टकरा गईं, आपको बता दें कि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना गांधी पेट्रोल पंप के पास की है घटना गुरुवार की है, घायलों को इलाज के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलारस के रहने वाले जाकिर कुरैशी गुरुवार को बाइक से शिवपुरी जा रहे थे इस दौरान उनके साथ पत्नी और 3 साल का बेटा भी था। तभी उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।

जिसमें जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनकी पत्नी और बच्चे को मामूली चोट आई है। घायलों को कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दूसरी बाइक सवार विजयपुर निवासी अर्जुन, राहुल और एक अन्य युवक भी घायल हुए हैं। अर्जुन अपने रिश्तेदार का ट्रक खराब होने पर उससे मिलने रॉन्ग साइड से बाइक चलाकर ले जा रहा था जिसके कारण यह हादसा हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...