Breaking News in Hindi

शुक्र ग्रह वक्री होकर कर्क राशि में होंगे गोचर इन राशियों पर होगा नकारात्मक व सकारात्मक प्रभाव

ग्वालियर। जब भी कोई ग्रह विशेष अपनी सामान्य दिशा की वजह उल्टी दिशा यानी विपरीत दिशा में चलना शुरू कर देता है, तो ऐसे ग्रह की गति को वक्री कहा जाता है। विपरीत दिशा में चलते समय ग्रह अपनी नियत स्वभाव के अनुसार फल देने की बजाय उससे अलग फल भी देते हैं।

जब भी कोई ग्रह वक्री होता है, तो पृथ्वी के करीब होने की वजह से इसका सीधा प्रभाव देश दुनिया के साथ राशियों पर भी पड़ता है। शुक्र ग्रह वक्री गति में चलते हुए 7 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यहां पर यह 2 अक्टूबर तक रहेंगे। इसी राशि में रहते हुए यह 4 सितंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉ सतीश सोनी के अनुसार 6 जुलाई की सुबह 4:05 पर शुक्र ने सिंह राशि में प्रवेश किया था और 23 जुलाई की सुबह 7:03 पर सूर्य सिंह राशि में वक्री हुए और अब 7 अगस्त की सुबह 10:58 पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। उसके बाद 4 सितंबर की सुबह 6:00 बजकर 30 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में मार्गी होंगे, यानी सीधी गति चलते हुए 1 अक्टूबर की देर रात 1:01 पर दुबारा सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

इन राशियों पर पड़ेगा असर

शुक्र का वक्री होना मंगल के साथ होकर शनि से दृष्ट होना इस बात का संकेत दे रहा है कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति पैदा होगी। सामाजिक क्षेत्र में लोगों मैं भोग विलास की भावना तीव्र होगी। शुक्र की चाल बदलने से कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, मकर राशि, मीन राशि वालों की सुविधाओं में कमी आ सकती है। मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि के लिए समय अच्छा रहेगा, इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...