Breaking News in Hindi

सावन का तीसरा सोमवार: विदिशा के उदयपुर और सिरोंज के देवपुर में भक्तों की भीड़

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा में आज सावन सोमवार के मौके पर सुबह से यहां के प्राचीन उदयपुर और सिरोंज के देवपुर शिव मंदिर में शिवभक्तों में अपार उत्साह दिखाई दिया। विदिशा गंजबासौदा तहसील स्थित उदयपुर में 9वीं शताब्दी में बना केंद्रीय पुरातत्व अधीन प्राचीन शिव मंदिर और सिरोंज के देवपुर तीर्थ में कावड़ियों में भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष पूजन अर्चन किया।

उधर, विदिशा जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर सिंधिया रियासत के समय बने प्राचीन शिव मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। देर रात तक उत्साह और उमंग के साथ भजन कीर्तन से भक्ति की रसधार बहेगी। आज समूचा जिला भगवान शिव की भक्ति में शिवमय दिखाई दे रहा है। इस दौरान अनेक स्थानों पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?