Breaking News in Hindi

स्कूल जा रही छात्राओं के अपहरण की कोशिश, चलती बाइक से कूद गईं छात्राएं

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार को बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में स्कूल जाने वाली दो छात्राओं को नशीले पदार्थ से बेहोश कर बाइक से अगवा करने की कोशिका का मामला सामने आया है। बैतूल बाजार थाना पुलिस की कथित सतर्कता की पोल खुल रही है। जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में स्कूल की दो छात्राओं पर बेहोशी की दवा डालकर अगवा करने का प्रयास किया गया। छात्राओं को रास्ते में जब अनहोनी का अहसास हुआ तो चलती बाइक से कूद गईं। दोनों छात्राएं घायल हुई हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 एएसपी कमला जोशी से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर की छात्राएं कंचन और अंकिता बैतूलबाजार कन्या स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ती हैं। स्कूल आने के लिए शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वे पैदल बैतूल-नागपुर हाइवे पर आ रहीं थीं। इस दौरान एक युवक रास्ते में मिला और बाइक पर स्कूल छोड़ने की बात कहने लगा और दोनों छात्राओं पर एक पाउडर डाल दिया, बाइक पर बैठते ही छात्राएं बेसुध हो गईं।

बाइक चालक उन्हें बैतूल बाजार की ओर लेकर जा रहा था। रास्ते में छात्राओं को होश आने पर अहसास हुआ कि उन्हें कहीं और ले जाया जा रहा है। उन्होंने बाइक चालक से रोकने के लिए कहा लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी तो दोनों उस पर से कूद गईं। बाइक से कूदने के कारण दोनों घायल हो गई हैं, बाइक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने छात्राओं को घायल देखा तो रास्ते से गुजर रही एंबुलेंस को रोककर उनका प्राथमिक उपचार कराया। छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...