Breaking News in Hindi

स्कूल ब्रेक में चौथी कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या, बड़े भाई ने पहले ईटों से सिर कुचला फिर गले में घोंपा सरिया

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां, बड़े भाई ने अपने 9 साल के छोटे भाई की स्कूल ब्रेक टाइम बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे के सिर को पहले ईंटों से कुचला फिर उसके गले में सरिया घोंप कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के गांव चीचा में 31 जनवरी को चौथी क्लास में पढ़ने वाला 9 साल का तोरण स्कूल के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे हर जगह तलाशा। मां ने स्कूल से संपर्क किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। तभी उन्हें उसका शव स्कूल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक निर्माणधीन मकान में पड़ा मिला।

थाना में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने जांच शुरु की। शव को देखकर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। तोरण के पिता टेमन साहू ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी उसे तो लड़ाई-झगड़े का मतलब भी पता नहीं था। पुलिस को पूछताछ में स्कूल की प्रधान पाठक सेवती ठाकुर ने बताया कि उसने दोपहर को भोजन में खाना खाया था लेकिन वह शौच के लिए स्कूल से बाहर कब निकला उन्हें इसका पता नहीं चल पाया। क्योंकि महीने के अंतिम तिथि होने की वजह से वह अपने काम में व्यस्त थी। इसलिए कक्षा में तोरण है या नहीं उसे पता नहीं चला।

जांच में पता चला कि तोरण रोजाना की पढ़ने के लिए स्कूल गया था। दोपहर का खाना खाने के बाद वह अपने दोस्त के साथ स्कूल से लगभग 200 मीटर दूर तलाब के पास शौच के लिए गया। दोस्त तो वापस लौट आया पर तोरण नहीं लौटा। सब सवालों जवाबों के बीच पता चला कि परिवार में कुछ विवाद चल रहा था। इस आधार पर जांच हुई तो सारा मामला सुलझ गया।

उप पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नाबालिग आरोपी रिश्ते में तोरण का भाई लगता है। पारिवारिक विवाद के चलते मासूम की हत्या की गई थी। दरअसल पीड़ित और नाबालिग आरोपी के परिवार में गाली-गलौच और मारपीट हुई थी, इसके बाद रंजिशन दोनों बच्चों में भी गाली गलौज हुआ जिसके चलते बच्चे की हत्या हुई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...