Breaking News in Hindi

अशनीर ने इंदौर के लोगों से मांगी माफी, नेताओं से नहीं, कहा- एफआइआर से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

इंदौर । भारत पे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने इंदौर की सफाई को लेकर की टिप्पणी पर बवाल मचते ही इंदौर की जनता से माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मैं इंदौर के लोगों से माफी मांगता हूं, नेताओं से नहीं। मेरे लिए तो भोपाल इंदौर से हमेशा बेहतर रहेगा। अशनीर ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि इंदौर ने स्वच्छता अवार्ड खरीदा है। बाद में जब कार्रवाई हुई तो अशनीर बैकफुट पर आ गए। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा- सॉरी, नाट सॉरी। इंदौर के लोगों से माफी मांगता हूं, नेताओं से नहीं।

इंटरनेट मीडिया एक्स हैंडल पर यह कहा

अशनीर ग्रोवर ने इंटरनेट मीडिया एक्स हैंडल पर की पोस्ट में लिखा है कि ‘सॉरी। नाट सॉरी। इंदौर को सॉरी। आप लोग महान हैं और आपका शहर भी, लेकिन नेताओं को चैन नहीं पड़ता। भोपाल बनाम इंदौर को लेकर मजाक में कही गई बातों पर अनावश्यक राजनीति हो रही है। जो लोग वहां मौजूद थे, उन्हें तो बुरा नहीं लगा। मैं किसी नेता से माफी नहीं मांगूंगा। कभी नहीं।

एफआइआर कर लो, मैं डरने वाला नहीं हूं

उन्होंने कहा- एफआइआर कर लो। केस कर लो। कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं पीछे हटने वाला नहीं। डरने वाला भी नहीं हूं। जब कोई मुद्दा ही नहीं है तो उसे मत बनाइए। मैं अपनी इच्छा से इंदौर आता रहूंगा। मुझे पूरा भरोसा है कि इंदौरी मेहमाननवाजी में कमी नहीं पड़ेगी। और हां, भोपाल हमेशा मेरा पसंदीदा रहेगा। भोपाल न केवल मप्र बल्कि पूरे देश की बेस्ट सिटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप