जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 का चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य के 309 नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। चुनाव में 10,245 पार्षद सीटों के लिए मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
राज्य में पहले चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा। चुनाव के नतीजे 14 सितंबर 2026 को घोषित किए जाएंगे।
309 नगरीय निकायों में चुनाव
राजस्थान में होने वाले निकाय चुनाव में कुल 309 नगरीय निकाय शामिल हैं। इनमें:
– 10 नगर निगम
– 51 नगर परिषद
– 248 नगर पालिकाएं
– 10,245 पार्षद सीटें
– शामिल हैं।
इन बड़े शहरों में 11 सितंबर को मतदान
जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर और अजमेर समेत छह नगर निगमों में 11 सितंबर को मतदान होगा। वहीं भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और पाली में 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।
14 सितंबर को आएगा चुनाव परिणाम
दोनों चरणों में मतदान पूरा होने के बाद 14 सितंबर 2026 को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव के साथ ही राजस्थान में स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 से जुड़ी हर बड़ी खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें — Uday Bharat Times के साथ।