Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अशोकनगर में कुल्हाड़ी मारकर पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, घर का गेट लगाकर पहुंच गया थाने

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और घर का गेट लगाकर थाने पहुंच गया, उसके बाद देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी है, उसके बाद आरोपी घर का में गेट लगाकर सीधे देहात थाने पहुंचा और पूरी बात पुलिस को बता दी। जिस समय पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा उस समय उनके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर कॉलोनी में पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ रहते थे।

मामले में पुलिस ने पंचनामा बनाकर मृतिका किरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति दशरथ को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं इस मामले पर महिला के भाई का कहना है कि बहन और जीजा का अक्सर विवाद होता था और जीजा बहन पर शक करता था जीजा मायके से बहन को पैसे लाने के लिए भी कहता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.