Breaking News in Hindi

आग का गोला बनी कार, आर्डिनेंस फैक्ट्री विज्ञानी ने कूदकर बचाई जान

गाजीपुर/जबलपुर। जबलपुर के आर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत विज्ञानी अभिषेक कुमार सिंह गाजीपुर के देवल के रहने वाले हैं। 12 जून को अपनी कार से बनारस जाते समय कार गहमर पहुंची तो कार में सवार परिवार के लोगों ने मां कामाख्या धाम देवी के दर्शन की इच्‍छा जताई। अभिषेक ने टीबी रोड के किनारे कार खड़ी की और दर्शन के लिए चले गए।

दूसरे वाहन की व्‍यवस्‍था करके गाजीपुर पहुंचे

परिवार समेत अभिषेक दर्शन करने के दो घंटे बाद लौटे तो कार को नहीं पाकर भौंचक रह गए। अभिषेक ने बताया कि कार दोनों चाबियां उन्‍ही के पास हैं फि‍र कार कैसे गायब हो गई? अभिषेक ने गहमर कोतवाली में तहरीर दी और दूसरे वाहन की व्‍यवस्‍था करके गाजीपुर पहुंचे। अवकाश के दिन बिताकर जबलपुर लौट आए।

कार को ट्रैक्टर से पुलिस टोचन कर ला रही थी

घटना के 25 दिन बाद गहमर पुलिस को सूचना मिली कि कार गाजीपुर के चौकियां मोड़ के समीप लावारिस हालत में खड़ी है। पुलिस ने पहुंचकर कार को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हुई। अभिषेक को सूचना मिली कि उनकी कार गाजीपुर में लावारिस खड़ी पाई गई। गुरुवार को अभिषेक भी गाजीपुर पहुंचे। कार को ट्रैक्टर से पुलिस टोचन कर ला रही थी।

कार में चालक की सीट पर विज्ञानी बैठे थे

कार में चालक की सीट पर विज्ञानी बैठे थे। अचानक करहिया के समीप कार में आग लग गई। किसी तरह अभिषेक ने कूदकर खुद को बचाया। आग लगने की सूचना पाकर जमानियां का अग्निशमन दल पहुंचा, लेकिन कार पूरी तरह से जल चुकी थी। संयोग अच्छा रहा कि कार में मौजूद विज्ञानी ने कूदकर अपनी जान बचा ली। बंद कार में आग लगने से हर कोई हैरान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन