Breaking News in Hindi

आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित

इस साल यूपीएसएसी के नतीजों से सी.एम.एस. यानी सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में जश्न का माहौल है. यूपीएसएसी एग्जाम में एक बार फिर सी.एम.एस. ने बाजी मारी है. इस साल यहां से एक, दो नहीं बल्कि कुल सात छात्रों का यूपीएससी में चयन हुआ है. इन छात्रों में ऑल इंडिया टॉपर आदित्य श्रीवास्तव भी शामिल हैं. यूपीएससी के नतीजे आने के बाद सी.एम.एस. के कानपुर रोड परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है. स्कूल प्रशासन की ओर से चयनित छात्रों को बधाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया.

सी.एम.एस.से एजुकेशन हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव के अलावा जिस छात्र ने यहां नेशनल लेबर सर्विस परीक्षा में प्रखर सिंह ने अच्छी रैंक हासिल की है, प्रखर सिंह ने ऑल इंडिया 10वीं रैंक अर्जित की है. इस उपलब्धि पर स्कूल परिसर में आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया. स्कूल प्रबंधन ने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताया है.

इन छात्रों ने किया सपना साकार

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों की सफलता को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधक ने प्रसन्नता जाहिर की है. आदित्य श्रीवास्तव और प्रखर सिंह के अलावा यहां के छात्र रहे कुणाल रस्तोगी, मृणाल कुमार, शिवांश अस्थाना, जान्हवी दुबे, सम्यक चौधरी और अभ्युदय प्रताप ने भी शानदार सफलता हासिल की है और आईएएस अधिकारी बनने का सपना साकार किया है.

नेशनल लेबर सर्विस परीक्षा में ऑल इण्डिया 10वीं रैंक हासिल करने वाले प्रखर सिंह को मिलाकर इस साल सी.एम.एस. के कुल 8 छात्रों ने सफलता का नया इतिहास रचा है. इस सफलता की बदौलत सी.एम.एस. एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान साबित हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप