Breaking News in Hindi

इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार…

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लोकायुक्त विभाग ने सोमवार को रिश्वतखोर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित आदिम जानजाति विभाग के अंतर्गत आने वाले आदिवासी विकास विभाग के दो कर्मचारियों को भवन मालिक को किराए के बिल पास करने के एवज में पचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। दरअसल इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित रानीबाग के निवासी विक्रम गहलोत ने लिंबोदी इलाके में अपना एक भवन आदिवासी छात्रावास के लिए विभाग को किराए पर दिया हुआ है।

जिसका साल 2017 से 2023 तक का किराया वृद्धि का एरियर 11 लाख रुपए बकाया है। जिसके लिए गहलोत ने लंबे समय से बिल बनाकर आदिवासी विकास विभाग मेंं जामा किए हुए थे। विभाग में कार्यरत क्षेत्र संयोजक विजय कुमार जायसवाल और सहायक ग्रेड दो की कर्मचारी उमा मर्सकोले द्वारा भवन मालिक विक्रम गहलोत से पूरे किराए के एरियर का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

भवन किराए की कुल राशि करीब 11 लाख रुपए बकाया है। जिसका पंद्रह प्रतिशत दोनों अधिकारी मांग रहे थे, जिसकी शिकायत गहलोत ने लोकायुक्त पुलिस को की थी। जिसके बाद ट्रैप की प्लानिंग की गई और दोनों ही अधिकारियों को पचास हजार की नगद राशि लेते हुए रंगे हुए नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन