Breaking News in Hindi

इंदौर जिला न्यायालय में भी हाई कोर्ट की तरह 3 जून से 28 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

इंदौर। इंदौर जिला न्यायालय के लिए पूर्व में घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में संशोधन कर दिया गया है। अब हाई कोर्ट की तरह जिला न्यायालय में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश 3 जून से शुरू होकर 28 जून तक रहेगा।

वकीलों की मांग पर हाई कोर्ट ने यह निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने संशोधित प्रस्तावित अवकाशों की सूची जारी कर दी है। पहले जिला न्यायालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश 13 मई से 8 जून तक घोषित किए गए थे।

वकील हाई कोर्ट और जिला न्यायालय में अलग-अलग तिथियों पर ग्रीष्मकालीन अवकाश का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि वकील हाई कोर्ट और जिला न्यायालय दोनों ही जगह काम करते हैं। दोनों जगह अलग-अलग तिथियों पर अवकाश होने से वे अवकाश का लाभ ही नहीं ले सकेंगे।

सुंदरकांड और भोजन प्रसादी से होगी नए वर्ष की शुरुआत

जिला न्यायालय में वर्ष 2024 की शुरुआत सुंदरकांड और भोजन प्रसादी के साथ होगी। यह आयोजन दो जनवरी को होगा। एक जनवरी को न्यायालय में अवकाश है। दो जनवरी को सुबह 11 बजे न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ भी होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक भोजन प्रसादी वितरण भी होगा।

जनवरी में ही दो बड़े आयोजन

जनवरी 2024 में जिला न्यायालय में दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। इनमें से पहला तो दो जनवरी सुंदरकांड और भोजन प्रसादी के रूप में है और दूसरा है। इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव। हालांकि चुनाव कार्यक्रम की अब तक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना इस बात की है कि यह जनवरी माह में ही हो जाएंगे।

राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा गठित विशेष समिति ने संसोधित मतदाता सूची जारी कर सदस्यों के अवलोकनार्थ संघ कार्यालय में उपलब्ध करवा दी है। अधिवक्ता 5 जनवरी तक इसका अवलोकन कर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप