Breaking News in Hindi

इंदौर में एडमिशन देने के बाद स्कूल हो गया बंद ,परिजनों के साथ छात्र पहुंचे कलेक्टर के पास, जानिए पूरा मामला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक स्कूल संचालक के द्वारा छात्रों का एडमिशन के बाद स्कूल को बंद करने का मामला सामने आया है, छात्रों के परिजन कलेक्टर आशीष सिंह से मिलने पहुंचे और इस मामले में मदद की गुहार लगाई है, दरअसल मामला इंदौर के गौरी नगर का है यहाँ कुछ समय पहले तक सेंट पैट्रिक स्कूल था। स्कूल संचालक ने आरटीई के तहत 40 से अधिक छात्रों को प्रवेश दिया और अब संचालक स्कूल बेचकर दूसरे शहर शिफ्ट हो गया है।

इसके बाद इसी स्थान पर एक नया स्कूल खोला गया है। लेकिन अब नया स्कूल संचालक छात्रों से फीस की मांग कर रहा है, परेशान पालकों ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के सीईओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

कलेक्टर ने साफ़ किया है की इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से करीब 40 बच्चों का भविष्य संकट में आ गया है, नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है ऐसे में अब इन बच्चों के परिजन भी लगातार परेशान हो रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...