Breaking News in Hindi

इंदौर में टीचर के रेप केस में फंसे स्टूडेंट ने लगाई फांसी, परिजन बोले – इंग्लिश पढ़ाने वाली ने किया ब्लैकमेल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बी.फार्मा के स्टूंडेट ने फांसी लगाकर जान दे दी, परिजनों ने आरोप लगाया है की कोचिंग की टीचर ने पहले छात्र को प्यार के जाल में फसाया और उसके बाद रेप की झूठी शिकायत दर्ज करवाने की बात को लेकर धमकाने लगी, परिजनों ने इस मामले में महिला पुलिस थाने की पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए है की उनके द्वारा मामला रफा दफा करने के लिए रूपए लिए गए।

 इंदौर के एक छात्र ने टीचर के द्वारा झूठे केस में फंसाने के आरोपों से तंग आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, छात्र गौरव ने अपने घर में फांसी लगा ली, मृतक की छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटके देखा तो परिजनों को सुचना दी, मृतक के पिता ने आरोप लगाए हैं की गौरव जिस जगह इंग्लिश पढ़ने जाता था वहां की टीचर ने उसे अपने प्यार के जाल में फसाया।

फिर कई बार रूपए भी ऐंठ लिए, जब गौरव ने रूपए देना बंद कर दिए तो टीचर ने महिला थाने में रेप की झूठी शिकायत कर डाली, परिजनों ने महिला थाने की पुलिस कर्मियों पर भी आरोप लगाए की उनके द्वारा केस में कार्रवाई न करने की बात को लेकर 45 हज़ार रूपए लिए, इस से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाई है, परिजनों ने इस मामले में महिला थाने पर प्रदर्शन की बात भी कही, फिलहाल मामले में बाणगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन