Breaking News in Hindi

‘इन्होंने देशहित को बलि चढ़ाया, मोदी ने खुद को खपाया’, परिवारवाद पर फिर पीएम मोदी का विरोधियों पर प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना दौरे पर हैं जहां उन्होंने श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद पीएम ने संगारेड्डी में 7200 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई. यहां एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने परिवारवाद को लेकर विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने कहा, “उनके लिए परिवार फर्स्ट है और मोदी के लिए नेशन फर्स्ट.”

मेरा जवाब नहीं देता विपक्ष

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैं कहता हूं कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है, जब मैं कहता हूं कि परिवारवाद युवाओं के मौके छीनता है तो वो लोग जवाब नहीं देते. उन्होंने सभा में मौजूद जनता से पूछा क्या ये विचारधारा की लड़ाई है? मोदी ने आगे कहा विरोधियों के लिए फैमिली फर्स्ट है और मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है.

मोदी के लिए देश ही परिवार

PM मोदी ने कहा विरोधियों के लिए परिवार पहले है लेकिन मेरे लिए देश ही परिवार है. उन्होंने आगे कहा, “मैं देश की राजनीति में युवाओं को आगे लाना चाहता हूं. परिवारवाद ने देश को लूटा है, परिवारवादियों ने महंगे महंगे गिफ्ट के जरिए काले धन को सफेद किया है. लेकिन मुझे जो गिफ्ट मिले उसकी नीलामी कर सरकारी खजाने में या मां गंगा की सेवा में लगा दिए.”

“मोदी ने जो किया जनता के लिए किया”

पीएम मोदी ने अपने काम के बारे में बताते हुए कहा कि वो मोदी है जिसने यहां करोड़ों लोगों के लिए जन धन खाते खोलें. पीएम ने आगे कहा “इन्होंने अपने परिवार के लिए शीशमहल बनाएं लेकिन मैंने अपने लिए एक घर नहीं बनाया, परिवारवाद ने अपना परिवार बनाने के लिए जमीन आसमान सब बेच दिया. लेकिन मैं आपके लिए जमीन, आकाश, पाताल एक कर रहा हूं.” मोदी ने ये भी कहा कि ये परिवारवाद मोदी के 140 करोड़ के परिवार पर सवाल उठा रहा है-

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....