Breaking News in Hindi

इसका ये मतलब नहीं कि आप बच्चों के अधिकारों को कुचल देंगे, हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकारा

दिल्ली सरकार और एमसीडी को हाल ही में हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी. 2 लाख से ज्यादा छात्रों को किताबें उपलब्ध न करा पाने को लेकर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की थी. इस मामले में अदालत ने फिर से सुनवाई की है. दरअसल दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का एक बयान आया जिसमें कहा गया कि MCD की वित्तीय शक्ति में किसी भी वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी की आवश्यकता होगी, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति के कारण दिल्ली सरकार ठप पड़ी हुई है. इसी पर कोर्ट ने कहा अगर आपके मुख्यमंत्री उपस्थित नहीं हैं तो इसका ये मतलब नहीं कि आप बच्चों के अधिकारों को कुचल देंगे.

इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़े लहजे में कहा कि गिरफ्तारी के बावजूद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं, ये उनका निजी फैसला है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उनके ना मौजूद होने कारण छोटे बच्चों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया जाएगा और वो 1 अप्रैल से 10 मई तक अपना पहला कार्यकाल निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों, लेखन सामग्री के बिना पूरा करेंगे.

खर्च वहन करने का दिया निर्देश

हाई कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि दिल्ली जैसी व्यस्त राजधानी में मुख्यमंत्री का पद कोई औपचारिक नहीं है और यह ऐसा पद है जहां पदधारक को हर दिन 24 घंटे उपलब्ध रहना होता है. हाई कोर्ट ने आदेश में कहा कि राष्ट्रीय हित और जनहित की मांग है कि इस पद पर रहने वाला कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक या अनिश्चित अवधि के लिए संपर्क में रहे और जनता के लिए मौजूद रहे. दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD आयुक्त को रुपये की खर्च सीमा के कारण रुके हुए सभी खर्चों को वहन करने का निर्देश दिया है.

पिछली सुनवाई में भी कोर्ट था सख्त

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि यह आपकी पसंद है कि आपने कहा है कि मुख्यमंत्री के हिरासत में होने के बावजूद सरकार चलती रहेगी. आप हमें उस रास्ते पर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिस पर हम नहीं जाना चाहते थे. हमने अपने सामने आई जनहित याचिकाओं में कई बार यह कहा है. मगर, यह आपके प्रशासन का फैसला है. अगर आप चाहते हैं कि हम इस पर टिप्पणी करें तो हम पूरी सख्ती के साथ इसपर आगे बढ़ेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन