Breaking News in Hindi

इस बिल्डिंग में चल रही थी पुलिस चौकी… अब चलेगा बुलडोजर, क्या है अयोध्या गैंगरेप केस से कनेक्शन?

राम नगरी अयोध्या में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अयोध्या प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार फुल एक्शन में है. अयोध्या प्रशासन ने तालाब की जमीन कब्जाकर आरोपी सपा नेता मोईद खान द्वारा बनवाई गई इमारत को चिन्हित कर नोटिस थमा दिया है. इसी इमारत में एक पुलिस चौकी और पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का संचालन हो रहा था, लेकिन अब इस इमारत पर बुलडोजर चलेगा. प्रशासन के आदेश के बाद एसएसपी अयोध्या राजकरण नैय्यर ने पुलिस चौकी तो खाली करा ली है, लेकिन बैंक को अपनी शाखा कहीं अन्यत्र ले जाने के लिए नोटिस दिया गया है.

उधर, वारदात के बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती गैंगरेप पीड़िता की हालत में सुधार नहीं होने पर केजीएमयू लखनऊ के लिए रैफर किया गया है. सोमवार को पीड़िता को एंबुलेंस से लखनऊ के लिए रवाना किया गया. पीड़िता के साथ सीएमओ डॉ. संजय जैन भी गए हैं. उन्होंने बताया कि जिला महिला अस्पताल में बेहतर सुविधाओं के अभाव में गैंग रेप पीड़िता को केजीएमयू ले जाया जा रहा है. इस मामले में पुलिस आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ कार्रवाई तो कर ही रही है, जिला प्रशासन ने भी आरोपी की संपत्तियों की जांच पूरी कर ली है.

कब्जाई जमीन पर मकान बनाकर वसूल रहा था किराया

इसमें पाया गया है कि मोईद खान ने सार्वजनिक जमीन को घर कर दुकान और मकान बनाए हैं और इसे किराए पर देकर मोटा पैसा कमा रहा है. जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी द्वारा भदरसा में अवैध रूप से निर्मित मकान में ही करीब 10 साल से पुलिस चौकी चल रही थी. करीब इतने ही वर्षों से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का भी संचालन हो रहा था. रिपोर्ट सामने आने के बाद एसएसपी अयोध्या राजकरण नैय्यर ने इस पुलिस चौकी को भरतकुंड में शिफ्ट करा दिया है. इसके बाद एसडीएम ने पीएनबी को नोटिस जारी करते हुए तत्काल बैंक की शाखा को कहीं और ले जाने को कहा है.

आरोपी के आधा दर्जन अन्य ठिकानों की हुई पहचान

इससे पहले रविवार को ही प्रशासन ने तालाब की जमीन पर बनी आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चलाया था. इसके बाद रविवार को ही एसडीएम सोहावल अशोक सैनी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने आरोपी के मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की पैमाइश की. इसी मकान में पुलिस चौकी और बैंक का संचालन हो रहा था. संभावना है कि प्रशासन मंगलवार को इन दोनों इमारतों पर भी बुलडोजर चलाएगा. इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने आरोपी के करीब आधा दर्जन अन्य ठिकानों की जानकारी निकाली है. फिलहाल इन ठिकानों की मल्कियत की पड़ताल कराई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...