Breaking News in Hindi

इस मौसम में पानी उबालकर ही पीएं, बढ़ रहे पेट के रोग

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। बारिश के शुरुआती दिनों में और बारिश न होने के कारण पेट रोग से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सभी उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान में टायफाइड, हेपेटाइटिस आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका एक कारण दूषित पानी है, इसलिए घर के अलावा बाहर का पानी बिल्कुल न पीएं। घर पर भी पानी को हमेशा उबालकर ही पीना चाहिए। इससे हम बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

पेट रोग विशेषज्ञ डा. राकेश शिवहरे के अनुसार, घर का बना हुआ खाना, सेहत के लिए फायदेमंद होता है। घर के खाने में भी तला हुआ कम खाएं। हमेशा पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। खाने में सलाद और फलों को भी शामिल करना चाहिए। इसके अलावा भी यदि हम बाहर का कुछ खा रहे हैं तो ध्यान रखें कि जिस दुकान से भी हम खा रहे हैं, वहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं।

जिस पानी का उपयोग वह कर रहे हैं, वह अच्छा होना चाहिए। वहीं पेट से संबंधित कोई बीमारी हो रही है तो मेडिकल स्टोर से दवाई लाकर नहीं खाना चाहिए। हमेशा विशेषज्ञों की सलाह से ही दवाई लें, ताकि जल्द ही स्वस्थ हो सकें। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि खाना समय पर खाएं। क्योंकि देर रात को खाना खाने के कारण भी पेट संबंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन