Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

उधारी वापस मांगी तो जिलाबदर अपराधी ने माथे पर कट्टा रख कर ज्वैलर्स को मारी गोली

 श‍िवपुरी, खनियाधाना। खनियाधाना थानांतर्गत एक जिलाबदर अपराधी ने उधारी वापस मांगने पर कस्बे के एक ज्वैलर्स के माथे पर कट्टा रख कर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही ज्वैलर्स नीचे झुक गया। गोली का छर्रा उसकी कनपटी में जाकर लगा।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना में सोने-चांदी का काम करने वाले व्यवसायी धर्मेन्द्र पुत्र गुलाब सोनी उम्र 35 साल निवासी हरदौल मोहल्ला को उसी के पड़ौस में रहने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के युवक जिलाबदर बदमाश रोहित केवट से पांच हजार रुपये की उधारी लेना थी।

रविवार की दोपहर 3:30 बजे धर्मेन्द्र सोनी ने रोहित केवट से पैसे मांगे। बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और रोहित ने धर्मेन्द्र को गोली मारने की धमकी दी।

इस पर धर्मेन्द्र ने भी उसे कह दिया कि अगर हिम्मत है तो गोली मार कर बता। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर पर चले गए।

कुछ देर बाज जब धर्मेन्द्र लौट कर वहां पहुंचा तो रोहित ने उसके माथे पर कट्टा रख कर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही धर्मेन्द्र नीचे झुक गया। गोली के कुछ छर्रे धर्मेन्द्र के सिर में लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे मौके पर मौजूद लोग और स्वजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में उसकी हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। घायल व्यवसायी के भाई के अनुसार अभी भी गोली उसके सिर में फंसी हुई है, जिसे आपरेशन करके निकालना होगा। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इनका कहना है

हमने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घायल के उपचार कराकर लौटने के उपरांत बयान लिए जाएंगे। बयानों में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया पूरा मामला पैसे के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है।

अशोक बाबू, टीआइ, थाना खनियाधाना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.