Breaking News in Hindi

एक्शन और रोमांच से भरपूर है टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’, रिलीज हुआ फिल्म का शानदार टीजर

इंदौर।  बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही फिल्म की स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक रिवील किए गए थे। वहीं, अब शुक्रवार को ‘गणपत’ फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ कृति सेनन भी लीड रोल में दिखाई दे रही हैं। रिलीज करते ही इस फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘गणपत’ फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। विकास ने ही ‘क्वीन’ और ‘सुपर 30’ जैसी फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।

एक्शन और सस्पेंस का फुल पैकेज

अब ‘गणपत’ फिल्म का टीजर 29 सितंबर को यानी आज रिलीज कर दिया गया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘गणपत’ को टीजर एक्शन और रोमांच से भरपूर है। रिलीज किए गए टीजर में फिल्म की कहानी भविष्य 2070 एडी के आधार पर हुए बदलाव को दिखाती है। फिल्म में बुराई का खात्मा करने के लिए एक मसीहा का जन्म होता है। ‘गणपत’ फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन शानदार एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर को देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है

बॉक्सर के रोल में होंगे टाइगर श्रॉफ

हर बार की तरह एक बार फिर टाइगर अपने शानदार एक्शन मूव्स के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। वे इस फिल्म में बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। सस्पेंस और रोमांच के साथ ‘गणपत’ फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। बता दें कि गणपत फिल्म का टीजर पहले 27 सितंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन इसे दो दिन आगे बढ़ाया गया। ऐसे में अब इसका टीजर रिलीज हो चुका है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन