Breaking News in Hindi

ओडिशा: राउरकेला में फैला डायरिया का प्रकोप, पांच लोगों की मौत, 120 मरीज अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के राउरकेला शहर में डायरिया फैलने से पांच लोगों की मौत हो गई और 120 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सुंदरगढ़ के मुख्य जिला चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएम एवं पीएचओ) धरणी रंजन सत्पति ने बताया कि पिछले तीन दिनों में राउरकेला शहर में फैले डायरिया से रविवार सुबह तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 120 से अधिक लोगों को राउरकेला राजकीय अस्पताल (आरजीएच) में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि डायरिया से 15 दिसंबर को दो लोगों की मौत हुई थी जबकि 16 दिसंबर को भी दो लोगों की जान चली गई थी। वहीं रविवार को एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की प्रभारी निदेशक सुधारानी प्रधान ने बताया कि राउरकेला राजकीय अस्पताल में हर दिन 25-30 से अधिक डायरिया के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीज बहुत खराब हालत में आए और सदमे में थे। उनपर इलाज का प्रभावी असर नहीं हुआ। प्रधान ने कहा,‘‘हमें डायरिया फैलने का कोई सामान्य स्रोत नहीं मिला है।

हमारे चिकित्सा विशेषज्ञ का मानना है कि यह वायरस से हो सकता है।” यह बीमारी ज्यादातर झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों और छेंड, तारकेरा, पानपोष, नाला रोड, प्लांट साइट, लेबर टेनेमेंट तथा बिरजापल्ली सहित राउरकेला के आसपास के इलाकों में फैली है। राउरकेला में ओडिशा जल निगम के महाप्रबंधक प्रताप मोहंती ने कहा, ‘‘हम सतर्क पर हैं और किसी भी शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए दल बनाए गए हैं। हम जल आपूर्ति पाइपलाइन में किसी भी रिसाव का पता लगाने के लिए प्रत्येक स्थान पर जा रहे हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...