Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप…अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कौन है मुसलमानों की पसंद?

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को अब महज 2 हफ्ते बाकी हैं. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मौजूद उप राष्ट्रपति कमला हैरिस दो सबसे बड़े दावेदार हैं. दोनों के बीच मुकाबला कांटे का है, माना जा रहा है कि ये अमेरिका के इतिहास के सबसे दिलचस्प चुनावों में से एक हो सकता है.

इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रेसिडेंशियल कैंडिडेल कमला हैरि के लिए एक राहत भरी खबर है. दरअसल अमेरिकी मुस्लिमों के एक समूह ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस और उनके साथी उम्मीदवार टिम वाल्ज़ को समर्थन देने की घोषणा की है.

अमेरिकी मुसलमानों का कमला हैरिस को समर्थन

5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अमेरिकी मुसलमानों के एक समूह ने कहा कि अमेरिकी होने के नाते उनका मानना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा ईमानदारी और सच्चाई पर आधारित होनी चाहिए और उनके नेताओं को एक ऐसे अमेरिका को बढ़ावा देना चाहिए जो कट्टरता को कोई मंजूरी नहीं देता. अटलांटिक काउंसिल के साउथ एशिया सेंटर के संस्थापक-निदेशक शुजा नवाज़ ने कहा कि ‘हम उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और गवर्नर टिम वाल्ज को समर्थन देते हैं.’

ट्रंप को विभाजनकारी मानते हैं मुसलमान!

शुजा नवाज़ ने कहा कि इस बार के चुनाव में विकल्प काफी स्पष्ट हैं. उन्होंने कमला हैरिस और डेमोक्रेटिक पार्टी की लाइन को ही दोहराते हुए कहा कि हमारे सामने भविष्य के दो विकल्प हैं- एक ऐसा भविष्य जो सभी अमेरिकियों को शामिल करता है और समृद्धि, शांति और लोकतंत्र को बढ़ावा देता है, या एक ऐसा भविष्य जो विभाजन करता है, आजादी को खत्म करता है, और अराजकता और बेईमानी पर पनपता है.

डेमोक्रेट्स के साथ मतभेद लेकिन मनभेद नहीं

अमेरिका में विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले मुसलमानों ने इस बयान में कहा है कि, ‘उपराष्ट्रपति हैरिस और टिम वॉल्ज के साथ नीतिगत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वह भविष्य के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं. वे समझते हैं कि अमेरिका की ताकत तानाशाहों के खिलाफ खड़े होने, स्वतंत्रता की रक्षा करने, शांति को बढ़ावा देने और लोगों को एकजुट करने में है. लेकिन इसके विपरीत पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गठबंधनों को कमजोर करेंगे, तानाशाहों के साथ गठबंधन करेंगे, सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश करेंगे और केवल कुछ चुनिंदा (अरबपति) लोगों को बढ़ावा देंगे.

गाजा में जारी जंग के बीच मुसलमानों का समर्थन

शुजा नवाज़ ने कमला हैरिस और टिम वॉल्ज के लिए समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि हम सभी अमेरिकियों से इस नवंबर में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील करते हैं, ताकि एक ऐसा भविष्य सुनिश्चित हो सके जहां एकता बनी रहे और राष्ट्रीय सुरक्षा उन जिम्मेदार नेताओं के हाथों में हो जो हमें सुरक्षित रखेंगे.

गाजा में जारी जंग के बीच अमेरिकी मुसलमानों का यह समर्थन कई मायनों में काफी अहमियत रखता है, क्योंकि अमेरिका की एक बड़ी आबादी गाजा में युद्धविराम और इजराइल को हथियार सप्लाई बंद करने की मांग कर रही है. अमेरिकी-अरब समूह लगातार डेमोक्रेटिक पार्टी कैंडिडेट से इस मांग को लेकर चर्चा कर रहे हैं, ऐसे में अमेरिका के एक बड़े मुस्लिम समूह का समर्थन मिलना कमला हैरिस के लिए चुनाव में फायदेमंद हो सकता है.

अमेरिका में कितनी है मुसलमानों की आबादी?

अमेरिका में मुस्लिम अमेरिकी एक बढ़ती हुई आबादी है, जो ईसाई और यहूदियों के बाद तीसरे स्थान पर है. अमेरिका में 2020 में हुई धार्मिक जनगणना के डाटा के अनुसार करीब 45 लाख मुसलमान हैं जो कुल आबादी का 1.5% हैं. माना जा रहा है कि 2050 तक यह आंकड़ा दोगुना हो सकता है और यहूदियों को पछाड़ कर मुसलमान अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी आबादी बन सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.