Breaking News in Hindi

कोरबा में कोयला चोरी करने गए 4 लोगों की मौत, खदान धंसने से हुआ दर्दनाक हादसा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयले खदान धंसने से दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ एक घायल बताए जा रहे हैं। चारों लोग एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में कोयला चोरी करने घुसे थे लेकिन तभी उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चौथे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में अब तक 4 लोगों की हो चुकी है मौत, वही एक ग्रामीण घायल है। मृतकों में 18 वर्षीय प्रदीप पोर्ते, 23 वर्षीय शत्रुघ्न कश्यप 17 वर्षीय लक्ष्मण ओढ़ और लक्ष्मण मरकाम शामिल है। हादसा कल शाम हुआ तब से लेकर अब तक रेस्क्यू जारी है। सभी ग्रामीण खदान के भीतर कोयला चोरी करने गए थे, तभी मिट्टी के धंसकने से हादसा हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन