Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

खरगोन में तेज बारिश में नदी में फंसा शख्स, SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया..

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में करही थाना क्षेत्र में आने वाले देव पिपलिया गांव में तेज बारिश के चलते एक युवक नदी में फंस गया घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और युवक का रेस्क्यू किया गया। यह घटना 25 अगस्त शाम की है तेज बारिश के कारण नदी में अचानक पानी बढ़ गया था इसके बाद रामलाल जो देव पिपलिया का रहने वाला है वह नदी में फंस गया, घटना की जानकारी लगते ही करही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया एसडीआरएफ की टीम में 6 जवान शामिल थे उन्होंने रात भर सर्च लाइट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रामलाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम में दिलीप ,दिनेश और नीलेश शामिल रहे जिन्होंने आपदा प्रबंधन उपकरणों की मदद से सर्च लाइट की रोशनी में रेस्क्यू कर व्यक्ति की जान बचा ली

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.