Breaking News in Hindi

गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत, तीन घायल

हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में स्थित खिरकिया में गणेश विसर्जन के दौरान मंगलवार रात करीब 3 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उनके बीच मारपीट और चाकूबाजी की नौबत आ गई।

चार युवकों पर चाकू से हमला किया गया, जिनमें रोहित पिता बलवंत सिंह चौहान (27 वर्ष) निवासी सुभाष वार्ड खिरकिया की मौत हो गई। वहीं ऋषभ पासी, दीपक केवट व एक अन्य युवक को गम्भीर चोट आई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित आदर्श, रवि और ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक के शव का बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद युवक का शव स्वजन को सौंप दिया गया।

सिटी कोतवाली प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के तुरंत बाद मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह युवक की मौत के बाद हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के युवकों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। मंगलवार रात को गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान युवक फिर आमने-सामने हो गए। पहले उनके बीच कहासुनी, फिर हाथापाई होने लगी। विवाद बढ़ने के बाद चाकूबाजी की घटना हुई।
घटना के बाद एसपी अभिनव चौकसे ने हरदा और छीपाबड़ थाने की पुलिस को अलर्ट कर आरोपितों की तलाश के लिए निर्देश दिए। पुलिस की कई टीमें खिरकिया, छीपाबड़ और हरदा में सक्रिय रहीं। आखिरकार तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन