Breaking News in Hindi

गुना में विधवा बहन को जबरदस्ती ले जा रहे थे दबंग, भाई ने किया विरोध तो मार दी गोली, मौत…

गुना। (मिसबाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के पारदी बाहुल्य गांव बीलाखेड़ी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात युवक की बहन को जबरन उठाने का विरोध करने के दौरान हुई है। जबकि पुलिस इसे पुरानी रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे बीलाखेड़ी निवासी धर्मपाल पारदी अपने खेत में प्लाऊ चलवा रहा था। तभी सत्तू पारदी और सिंधबाजी अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए और धर्मपाल की बहन को ले जाने लगे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब धर्मपाल ने इसका विरोध किया तो सत्तू पारदी ने बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।

जिसमें एक गोली धर्मपाल के पैर पर जाकर लगी है। धर्मपाल को गोली लगने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत बिगडऩे पर परिजन एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक धर्मपाल पारदी ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल में मौजूद धर्मपाल के परिजनों का कहना है कि आरोपी धर्मपाल की विधवा बहन को अपने साथ ले जा रहे थे, इसी को लेकर विवाद हुआ और गोली चल गई। वहीं धरनावदा थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता है।

पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल धरनावदा पुलिस ने वारदात की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचकर धर्मपाल पारदी के बयान दर्ज किए और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....