Breaking News in Hindi

गुना रवाना हुए सीएम डॉ यादव, कहा- इस घटना में जो भी जिम्मेदार है उसे नहीं छोड़ेंगे

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में हुआ दर्दनाक हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है। डंपर और बस के बीच हुई भिडंत में अभी तक 13 लोग अपनी जान गवां चुके है तो कई यात्री अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। उधर इस एक्सीडेंट में जले लोगों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए है।

उधर गुना हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम डॉ यादव ने कहा इस घटना में जो भी जिम्मेदार है उसे नहीं छोड़ेंगे। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए प्रबंध करेंगे। आगे मुख्यमंत्री ने कहा इस मामले में जांच के आदेश किए जा चुके है। दुःख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। प्रशासन इस तरह की घटनाओं को सख्ती से रोके इसके लिए आवश्यक प्रबंध करेंगे। सड़को पर इस तरह के जो डेंजर जोन है, उनको भी चिन्हित करेंगे।

इसी बीच एक बड़ा अपडेट निकलकर सामने आ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गुना बस हादसा में दुर्घटनाग्रस्त बस भाजपा नेता की बताई जा रही है। इतना ही नहीं टक्कर मारने वाला डंपर कांग्रेस नेता का बताया जा रहा है। डंपर नगर निगम में टैंकर के नाम से आवंटित है। हालांकि इस हादसे में डंपर ड्राइवर की भी मौत हो गई है।

बस से बरामद हुए मृतकों का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। इसके लिए 05 डॉक्टर्स की टीम पोस्टमार्टम कर रही है। इनमें से कई शव बुरी तरह जले चुकें है। तो कई शवों के अंग जलकर बिखर गए है। इसके अलावा 09 शवों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो कहा है। इनमें से कई शव जलकर आपस में चिपक गए है जिसके चलते मृतकों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। अब इनकी DNA से पहचान होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...