Breaking News in Hindi

शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लेकर जारी किया नया निर्देश, अब जिला कलेक्टर नहीं ले पाएंगे इस संबंध में फैसला

भोपाल: मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए नई गाइलाइन जारी की है, जिसके तहत जिला कलेक्टर अपनी मर्जी से टाइम टेबल में बदलाव नहीं कर सकेंगे। बता दें कि प्रदेश में 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई गाइडलाइन में कहा गया है कि शीतकाल और ग्रीष्मकाल में स्कूल के समय में बदलाव अब कलेक्टर अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे। शीतलहर,कोल्ड-डे और ग्रीष्मकाल में अधिक तापमान, हीट-वेव की स्थिति में स्कूलों के समय परिवर्तन संबंधित आदेश स्वतः संज्ञान लेकर जारी न किए जाएं। पहले स्कूलों में प्रतिनिधियों और अभिभावकों से चर्चा की जाए, फिर आयुक्त लोक शिक्षण या संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से सहमति ली जाए।

बता दें कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिले में स्कूलों में टाइम टेबल में बदलाव किया गया था। लेकिन शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद अब ये अधिकार जिला कलेक्टर्स के हाथों से छिन गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....