Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ग्वालियर फोर्ट से युवती गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस

ग्वालियर: ग्वालियर के ऐतिहासिक किले से एक युवती नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवती को गंभीर हालत में एनडीआरएफ और पुलिस की मदद से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है इसके साथ ही ग्वालियर थाना पुलिस ने युवती की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

यह पूरी घटना घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्वालियर के फोर्ट की है। जहां लाइट एंड साउंड स्पॉट के पास सुबह पहुंची युवती किले की ऊंची पहाड़ी से गिर पड़ी इसके बाद किले पर मौजूद सैलानियों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही ग्वालियर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची ही इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किले की पहाड़ी से घायल युवती को नीचे उतारा गया और एंबुलेंस से सीधे ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.