Breaking News in Hindi

ग्वालियर में कोरोना की तरह फैल रहा डेंगू, शहर में तीसरी मौत… फिर 22 मरीज मिले

 ग्वालियर । डेंगू की चपेट में आए ग्वालियर में अब स्थिति अनियंत्रित हो गई हैं। गली-गली और कालोनी-कालोनी डेंगू के केस निकल रहे हैं। हालात यह कि अब कोरोना के केसों की तरह डेंगू निकल रहा है। गुरुवार को डेंगू से 75 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं 22 केस पाजीटिव आए। अब ग्वालियर में अब तक डेंगू पाजीटिव केस 659 हो गए हैं, जो कि एक बड़ा आंकड़ा है।

पूरे शहर में रोज फागिंग, सर्वे व लार्वा नष्ट करने के साथ जुर्माना, अब यह सभी दिखावटी दावे ही लग रहे हैं, क्योंकि कोने-कोने में डेंगू फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सरकारी लैब में बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं एक रोज पहले जो डेंगू से छत्रसाल नाम के मरीज की मौत हुई थी उसकी भी सरकारी लैब में डेंगू निगेटिव आई है, जबकि निजी लैब में पाजीटिव आई थी।

गंगा मालनपुर निवासी बुजुर्ग चतुर सिंह यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुजुर्ग शिवपुरी में डेंगू से संक्रमित हुए थे। इलाज के लिए ग्वालियर लाया गया था। वहीं छत्रपाल सिंह सेंगर निवासी पृथ्वी नगर के भी सैंपल जिला चिकित्सालय ग्वालियर में भेजे गए थे, जिनकी डेंगू जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।

कहां हो रही चूक

स्वास्थ्य विभाग सर्वे टीम के भरोसे है, जिला प्रशासन सिर्फ बैठकों में निर्देश दे रहा है। प्रमुख अधिकारियों को मैदान में उतरना होगा, इसे एक इमरजेंसी मोड में लेकर काम करना होगा। सर्वे टीम कम है, तो दूसरे विभागों के मैदानी अमले का उपयोग करना होगा।

द्य शहरभर में डेंगू की रोकथाम के लिए सेक्टर बांट देने चाहिए जिसका जिम्मा अधिकारियों को दिया जाए, रोज सुबह शाम सर्वे से लेकर लार्वा नष्ट की रिपोर्टिंग होना चाहिए। द्य जिला प्रशासन को डेंगू रोकने में शामिल होना होगा, हर एसडीएम को अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी देना होगी। इतने बड़े कमांड सेंटर का डेंगू रिपोर्टिंग व सर्वे, रेड जोन मानीटरिंग में उपयोग किया जाना चाहिए।

सर्वे टीम की सुनें, हल्के में न लें डेंगू सर्वे टीम के घर आने पर उसकी बात सुनें व उपायों को फालो करें। घरों में टीम को जांच करने दें व फागिंग भी कराएं। स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी का पालन किया जाए। डेंगू से खुद जागरूक होकर बचाव बेहद आवश्यक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन