Breaking News in Hindi

ग्वालियर में सामूहिक आत्महत्या, परिवार के तीन सदस्यों ने लगाई फांसी…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। सिरोल इलाके में दंपति और उनका मासूम बेटा फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर बुला ली है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ अखिलेश भार्गव पड़ताल में जुट गए हैं। यह पूरी घटना सिरोल थाना क्षेत्र में आने वाले हुरावली इलाके की है।

हुरावली इलाके में जितेंद्र झा का परिवार रहता था। जितेंद्र और उसके साथ उसकी पत्नी त्रिवेणी और बेटा अचल भी रहते थे। मामले का खुलासा जब हुआ तब पड़ोस के लोगों को बदबू आई उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

पड़ोसियों की सूचना पर तत्काल सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब घर का दरवाजा खोला तो तीन लोग फांसी पर लटके हुए थे अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह कदम दंपति ने क्यों उठाया है लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि दंपति कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन