इंदौर। चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने इंदौर में राजबाड़ा पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। भारत के चंद्रयान-3 ने शाम 6 बजे के बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंड किया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण भी इसरो की ओर से किया जा रहा है।
राजबाड़ा पर सीधा प्रसारण देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद हैं। जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई लोग खुशी से झूम उठे।
पूरे देश के साथ-साथ दुनियाभर की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई थी और खुशखबरी का इंतजार कर रही थी। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल जरूर था कि चंद्रयान मिशन के सफल होने की सूचना उन्हें कितनी देर में मिल जाएगी। चांद से धरती पर सिग्नल आने में कितना समय लगता है? और आखिर करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो गया। चंद्रयान की साफ्ट लैंडिंग हो गई। इस सफलता पर लोग खुशी से झूम उठे। माहौल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.