Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ट्रेन में गूंजी किलकारी, मुंबई हावड़ा मेल में सवार महिला ने रायगढ़ स्टेशन में दिया बच्चे को जन्म

रायगढ़। जन्म का कोई निर्धारित समय नही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मुंबई हावड़ा में नजर आया है। यात्रियों को उनकी मंजिल तक ले जाने वाली ट्रेन में अक्सर हैरत अंगेज खबरें आती रहती हैं ऐसी ही एक खबर शुक्रवार रात को आई जब एक महिला ने ट्रेन के अंदर ही बच्चे को जन्म दिया। जहां रायगढ़ स्टेशन में ट्रेन के रुकते ही डाक्टरो की टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया है। किलकारी की गूंज निकलते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों से लेकर रेलवे स्टाफ भावकु हो गए।

दरअसल 08 सितम्बर 2023 को मुख्य स्टेशन प्रबंधक रायगढ़ को सूचना दी गई कि गाड़ी संख्या- 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल के एस-1 कोच के सीट नं 17 में सीएसएमटी से हावड़ा तक की यात्रा कर रही महिला रेल यात्री हसीना खातून उम्र 24 साल दुर्गापुर मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जो गर्भावस्था में हैं। जिसे प्रसव पीड़ा हो रही है । उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

इस सूचना के मिलते ही रायगढ़ रेल प्रबंधन हरकत में आ गया। जहां ड्यूटी पर उपस्थित मुख्य स्टेशन प्रबंधक रायगढ़ को सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना तुरंत रेलवे हेल्थ यूनिट रायगढ़, स्वास्थ्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टॉफ एवं सफाई कर्मियों को दी। रेलवे हेल्थ यूनिट से डॉक्टर पीयूष प्रियदर्शन, फार्मासिस्ट प्रीति सिंह और अटेंडेंटर उत्तम जाटव सहित स्टाफ के साथ तुरंत स्टेशन पर पहुंचे ।

रायगढ़ स्टेशन में रात 22:10 बजे गाड़ी के रुकते ही महिला यात्री को तत्काल सहायता पहुंचाते हुए सफलता पूर्वक रायगढ़ स्टेशन में प्रसव कराया गया। सुरक्षित व सफल प्रसव से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। रेलवे मेडिकल टीम द्वारा प्रारंभिक जाँच के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को पास के रायगढ़ मेडिकल कालेज में अग्रिम जाँच हेतु एम्बुलेंस से जीआरपी पुलिस की सहायता से भेजा गया। वही यात्री व रेलवे स्टाफ भावुक भी नजर आए।

उपरोक्त कार्य मे जीआरपी के सहायक उप निरीक्षक एस. एस सिदार, महिला आरक्षक सीमा पटेल,आरक्षक अवधेश मिश्रा लकेश्वर मिरी का योगदान रहा। इस मानवीय संवेदनशील क्षण पर महिला यात्री के सहयात्री श्री एस के मीनारुल ने रेलवे प्रशासन द्वारा कराई गई। इस तत्काल सहायता के लिए रेल प्रशासन का आभार प्रकट किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.