Breaking News in Hindi

जातीय समीकरण साधने के लिए BJP ने मोहित बेनीवाल को दिया विधान परिषद का टिकट, देखें पूरी लिस्ट

शामली: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रत्याशियों के चयन से लेकर जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यूपी के मुजफ्फरनगर से अनुसूचित जाति के विधायक को मंत्री बनाया गया तो अब जाट वोटों को साधने के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को विधान परिषद का टिकट दिया गया है।
लोकसभा 2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इसी क्रम में शामली के गांव खेड़ा गदई निवासी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को पार्टी ने विधान परिषद का टिकट दिया है। मोहित बेनीवाल पर इससे पहले भी कई तरह की जिम्मेदारी रह चुकी है। सबसे पहले वह साल 2014-15 में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे। इसके बाद 2017-18 में वह भाजपा में क्षेत्रीय मंत्री रहे। दो साल बाद वह क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा भी विधानसभा चुनाव के दौरान उनको कई तरह की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिलती रही है।
PunjabKesari
मोहित बेनीवाल ने नौवीं की पढ़ाई शामली के वीवी इंटर कालेज से की। इसके बाद रुड़की से हाईस्कूल और इंटर किया। दिल्ली से आइआइटी करने के बाद वह अमेरिका चले गए थे। वहां से आने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। वह रैली, आइटी सेल और बूथ मैनेजमेंट के मास्टर माने जाते हैं। उन्होंने 2014 में आइटी वार रूम व चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2017 में बिजनौर में आठ विस के चुनाव प्रभारी रहे। 2019 में लोकसभा चुनाव रैली समनवयक, पश्चिम यूपी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री की रैलियां कराई थी।

देखें यूपी के उम्मीदवारों के नाम 
वहीं यूपी के लिए पार्टी ने सात उम्मीदवार घोषित किए हैं जिसमें बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का नाम शामिल है। इसके अलावा बीजेपी ने जिन नामों का यूपी से ऐलान किया है उनमें  विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह का नाम शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन