Breaking News in Hindi

जेईई मेन-2 का बीई-बीटेक का अंतिम प्रश्न पत्र कल, बी-आर्क व प्लानिंग की परीक्षा 12 को

जबलपुर। इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर कालेजों में प्रवेश की पात्रता के लिए अनिवार्य जेईई के मेन-2 का पेपर-एक (बीई-बीटेक) की अंतिम परीक्षा मंगलवार को होगी। दो अलग-अलग पारी में परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद पेपर-दो (बी-आर्क व बी प्लानिंग) की परीक्षा का 12 अप्रैल को आयोजन होगा।

नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी

यह परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट में अपलोड किए जा चुके है। प्रतिभागी अपना आवेदन क्रमांक और जन्म तारीख अंकित करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

रैंक निर्धारित के लिए नौ मापदंड निर्धारित किए हैं

इस वर्ष पात्रता परीक्षा में एक बराबर अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के बीच रैंक निर्धारित के लिए नौ मापदंड निर्धारित किए हैं। इन मापदंड का प्रयोग टाई-ब्रेक की स्थिति में होगा। इसमें पहले आठ मापदंड पर समाधान नहीं होने पर रैंक का निर्धारण आवेदन क्रमांक के आधार पर होगा। जिसका आवेदन क्रमांक पहले होगा उसके रैंक में प्राथमिकता मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन