Breaking News in Hindi

जेसीबी से फसल नष्ट कर अतिक्रमण मुक्त कराई पंद्रह हेक्टेयर वन भूमि

बुरहानपुर। वन भूमि पर अतिक्रमण कर आदिवासी परिवारों द्वारा बोई गई तुअर सहित अन्य फसलों को मंगलवार दोपहर वन विभाग के दल ने जेसीबी से नष्ट कर दिया। विभाग ने करीब पंद्रह हेक्टेयर वन भूमि मुक्त कराने का दावा किया है। उप वन मंडलाधिकारी अजय सागर का कहना है कि आदिवासियों ने काफी समय से वन भूमि पर कब्जा कर रखा था।

बड़ा अभियान चलाया गया

मंगलवार के विभाग के 90 अफसर व कर्मचारियों के दल ने बड़ा अभियान चला कर इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से आदिवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई करनी थी तो शुरुआत में ही कर देते। वर्तमान में तुअर पूरी तरह पक कर तैयार थी और दो-चार दिन में इसकी कटाई होनी थी। विभागीय अफसरों ने इस समय कार्रवाई कर लाखों रुपये की तुअर मिट्टी में मिला दी। जिससे उनकी लागत और मेहनत दोनों बर्बाद हो गई।

प्लांटेशन काटने वालों तक नहीं पहुंचा दल

भावसा गांव के पास वन विभाग द्वारा लाखों की लागत से आंवला और बांस का प्लांटेशन कराया गया था। आसपास के कुछ लोगों ने बड़ी संख्या में पेड़ काट दिए हैं। मंगलवार को वन विभाग को इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी थी, लेकिन दल उन तक नहीं पहुंचा। इसकी जगह शांति से खेती करने वाले आदिवासियों की फसल उजाड़ दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....