Breaking News in Hindi

टूटा दिल..हर आंख नम…सुपुर्दे खाक हुए में जूनियर महमूद ,दिल पर पत्थर रख परिवार ने एक्टर को दी अंतिम विदाई

मुंबई: एक्टर जूनियर महमूद अब हमारे बीच नहीं रहे। वे पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। 67की उम्र में जूनियर महमूद ने अंतिम सांस ली।  जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने की। एक्टर के निधन की खबर के बाद से ही पूरे बाॅलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

जॉनी लीवर, रजा मुराद, कॉमेडियन सुनील पाल से लेकर फिल्म जगत की तमाम हस्तियां महमूद को अंतिम विदाई देने उनके आवास पर पहुंची हैं। वहीं अब जूनियर महमूद के पार्थिव शरीर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों ने  हर किसी का दिल तोड़ दिया।

तस्वीरों में जूनियर महमूद के शव को ताबूत में रखा देखा जा सकता है। उनके पार्थिव शरीर पर ढेर सारे फूलों के हार चढ़े हुए हैं। एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हर शख्स की आंख इस दौरान नम दिखी।

कॉमेडियन का अंतिम संस्कार जुहू कब्रिस्तान में हुआ। नियर महमूद का पार्थिव शरीर सकुर्दे खाक हो गया है। परिवारवालों ने एक्टर को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जूनियर महमूद का नाम नईम सय्यद था और उन्हें ये पेन नेम दिग्गज कॉमेडियन महमूद ने दिया था। जूनियर महमूद ने ब्रह्मचारी, दो रास्ते, कटी पतंग, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘कारवां’ और ‘मेरा नाम जोकर’ सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। सबसे ज्यादा वे राजेश खन्ना और गोविंदा की फिल्मों में दिखे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...