Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ठनका स्टूडेंट का माथा, तो लाइव क्लास के दौरान ही टीचर को चप्पल से पीटा

नयी दिल्ली: एडटेक (शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने वाली) कम्पनी ‘फिजिक्स वाला’ की ‘ऑफलाइन’ कक्षा में कथित रूप से एक छात्र द्वारा अपने शिक्षक को चप्पल से पीटे जाने का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कक्षा के इस सत्र का सीधा प्रसारण किया जा रहा था।

वीडियो की सत्यता की तत्काल जांच नहीं हो पाई है और कंपनी ने नौ सेकंड के इस क्लिप पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इस कथित घटना को उस व्यक्ति ने फिल्माया और साझा किया, जो सीधे प्रसारण के लिए कक्षा का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इस घटना का वीडियो बृहस्पतिवार रात वायरल हो गया।

वीडियो में एक छात्र चप्पल से कक्षा में शिक्षक को पीटते दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक नीचे झुककर स्वयं को बचाने की कोशिश कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.