Breaking News in Hindi

डायबिटीज के खतरे को करना चाहते हैं कम, अपनाएं ये 3 तरीके

नई दिल्ली। डायबिटीज आज के समय में एक आम बीमारी बन चुकी है। काफी लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के हो जाने पर जिंदगी भर इसी के साथ जीना पड़ता है। यह भी सही है कि अगर आप सही खान-पान और दवाईयों का नियमित सेवन करते रहें तो इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं।

डाजबिटीज के खतरे को कम करने के कुछ उपाय हैं। हेल्दी रूटीन को आप अपनाना शुरू कर देंगे तो डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे ही हेल्दी रूटीन से जुड़े तीन उपाय हम आपके लिए इस लेख में लेकर आए हैं। इनका इस्तेमाल कर आप स्वस्थ रह सकते हैं। डाइटिशियन मनप्रीत कौर ने विस्तार इस बारे में जानकारी दी है। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है।

मेथी का पानी करेगा फायदा

मेथी का पानी स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। आप इसको रोज पीकर डायबिटीज को कम कर सकते हैं। इसको पीने से शरीर में कार्ब्स के अब्जॉर्बशन को कम हो जाते हैं। यह इंसुलिन को संतुलित कर देता है। इसकी मदद ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।

छोटे-छोटे मील्स खाएं

आपको एक साथ खाना नहीं खाना चाहिए। आप छोटे-छोटे मील्स में भोजन लें, जिससे आप शुगर के खतरे को टाल सकते हैं। इसकी मदद से आप भोजन भी पर्याप्त मात्रा में ले पाएंगे। आपके शरीर को पूरी एनर्जी भी मिलेगी और ब्लड शुगर भी संतुलित रहेगा।

लंच और डिनर में लें मिलेट्स

लंच और डिनर में बाजरा खा सकते हैं। यह आपके शरीर में शुगर को संतुलित रखेगा। बाजरा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन