Breaking News in Hindi

तांत्रिक ने युवती के जीभ पर रखा जलता कपूर, बुरी आत्माओं को भगाने के नाम पर की पिटाई, केस दर्ज

इंदौर। झाड़-फूंक और तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इंदौर के बाणगंगा थाने में तांत्रिक के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस ने कथित तांत्रिक गुरमीत सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कथित तांत्रिक सोनू ने जादू टोना के नाम पर युवती के साथ क्रूरता की।

जीभ पर रखा जलता हुआ कपूर

भागीरथपुरा निवासी 22 वर्षीय युवती का स्वास्थ्य खराब होने पर उसके परिजन युवती को तांत्रिक के पास ले गए थे। जहां तांत्रिक सोनू ने प्रेत बाधा बताई और युवती को कमरे में बंद कर लिया। तांत्रिक शरीर से प्रेत आत्मा निकालने के नाम पर युवती को मुक्के मारने लगा। जिससे युवती के दांत टूट गए। तांत्रिक ने युवती के जीभ पर जलता हुआ कपूर रख दिया। जिससे उसकी जीभ जल गई है। दर्द से पीड़ित युवती के रोने की आवाज सुनकर मां व भाई ने दरवाजा खुलावाया और उसे थाने ले गए।

परिजनों ने तांत्रिक के खिलाफ बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....