Breaking News in Hindi

त्‍योहार से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, गोल्‍ड हुआ सस्‍ता, सिल्‍वर भी 1700 रुपये लुढ़की

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में अब गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। सोना भी अपने तीन माह पहले के स्तर पर आ गया है, वहीं चांदी की कीमतें भी तीन माह पहले के स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को रायपुर सराफा बाजार में चांदी 69800 रुपये प्रति किलो रही, जो सोमवार की तुलना में 1700 रुपये सस्ती रही। सोना भी 300 रुपये सस्ता होकर 58900 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) रहा।

सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि शुभ दिनों के पहले दोनों कीमती धातुओं में आ रही गिरावट काफी अच्छा संकेत है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में ऐसा ही रुख देखने को मिलेगा। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने से अब सराफा बाजार में पूछपरख भी बढ़ने लगी है और शुभ दिनों के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। सराफा संस्थानों में भी गहनों की नई रेंज के साथ ही पारंपरिक गहनों के कलेक्शन भी उपलब्ध है।

गहनों की नई रेंज

सराफा संस्थानों में पारंपरिक व नए फैशनेबल गहनों के साथ ही लाइटवेज ज्वेलरी भी उपलब्ध है। इसके साथ ही चांदी के आकर्षक गिफ्ट भी उपलब्ध है। बड़ी बड़ी ज्वेलर्स कंपनियों के साथ ही सराफा कारोबारियों द्वारा भी इन दिनों बनवाइ में छूट दिया जा रहा है।

गोल्ड लोन की मांग बढ़ी

इन दिनों गोल्ड लोन की भी मांग जबरदस्त बनी हुई है। बैंकों के साथ ही गोल्ड लोन देने वाली संस्थानों द्वारा गोल्ड लोन पर आफर भी दिए जा रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप