Breaking News in Hindi

दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, 3 की गई जान; 23 घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल रात एक भयंकर तूफान आया. इस तुफान में काफी धूल भरी आंधी चली. तुफान से जुड़ी घटनाओं में 19 साल की एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 23 अन्य घायल हो गए. साथ ही, कई जगहों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और दीवारों के कुछ हिस्से गिर गए. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात आई धूल भरी आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाहीन बाग में 19 साल की शिरीन अहमद उस समय गंभीर रूप से घायल हो गईं, जब एक इमारत की दीवार का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया. गंभीर रूप से घायल शिरीन को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में बगल की इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पश्चिमी दिल्ली में भी एक व्यक्ति की मौत

इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में जनकपुरी फ्लाईओवर के पास एक पेड़ की शाखा गिरने से दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि क्रेन की मदद से शाखा को हटा दिया गया और इस घटना के शिकार हुए जयप्रकाश को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार लोग सुरक्षित हैं.

पेड़ गिरने से एक मजबूर की मौत

तीसरी घटना रात करीब 11 बजे केएन काटजू मार्ग पर आईबी ब्लॉक के पास हुई, जहां एक पेड़ गिरने से एक मजदूर उसके नीचे फंस गया. हरिओम नाम के इस मजदूर को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पेड़ों, बिजली के खंभों के उखड़ने और होर्डिंग के गिरने की घटनाओं के संबंध में 152 फोन कॉल आए, जिनमें से 130 दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) को की गई थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन