Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, इजरायल के समर्थन में उतरे पश्चिम देश

तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि संयुक्त अरब अमीरात ने सीरिया में असद शासन को हमास-इजरायल युद्ध में हस्तक्षेप न करने या सीरियाई धरती से इजरायल पर हमलों की अनुमति न देने की चेतावनी दी है।

जाहिर तौर पर इसके बाद यदि सीरिया ऐसा कुछ करता है, तो तनाव बढ़ेगा। वहीं इजरायल के समर्थन में अन्य पश्चिमी देशों को एकजुट करने के लिए अमेरिका ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अमेरिका कई देशों से सीधे सम्पर्क में है, क्योंकि उसे आशंका है कि युद्ध लंबा चलेगा और इसमें किसी भी वक्त ईरान की एंट्री हो सकती है।

दिल्ली में इजरायली दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई: दिल्ली पुलिस ने इजरायल-हमास संघर्ष के मद्देनजर यहां इजराइली दूतावास और चबाड हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली में दूतावास और मध्य दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित चबाड हाउस के आसपास तैनात पुलिस को कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

इजरायल को मिला पश्चिमी देशों का समर्थन

अमेरिका में व्हाइट हाउस से जारी बयान के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन, जर्मनी के चांसलर स्कोल्ज़, इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक इजरायल के प्रति अपना दृढ़ और एकजुट समर्थन व्यक्त करते हैं। हम हमास और उसके आतंकवादी कृत्यों की स्पष्ट निंदा करते हैं।

“हमास की आतंकवादी कार्रवाइयों का कोई औचित्य नहीं है। इसकी सार्वभौमिक रूप से निंदा की जानी चाहिए। हमास के आतंकवादियों ने घरों में घुसकर बेकसूर नागरिकों का नरसंहार किया, संगीत समारोह का आनंद ले रहे 200 से अधिक युवाओं की हत्या कर दी, और बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों और पूरे परिवारों का अपहरण कर लिया, जिन्हें अब बंधक बनाया गया।”

हमास के अभूतपूर्व हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर भीषण हमला अभी शुरू किया है। इसी गूंज वर्षों तक सुनाई देगी। हम अपने दुश्मनों के साथ ऐसा सूलूक करेंगे कि उसका असर कई पीढ़ियों तक रहेगा। – इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

युद्ध में मरने वालों की संख्या 1600 हुई

युद्ध में दोनों ओर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,600 हो गई है। शनिवार सुबह के हमास के अचानक किए गए हमलों के बाद इजरायल के दक्षिणी शहरों में अभी भी शवों का मिलने जारी है। इस बीच, हमास ने धमकी दी है कि यदि इजरायल ने उसके नागरिकों को निशाना बनाया, तो वह बंधकों को मारना शुरू कर देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.